शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल के साथ यह उनकी पहली मुलाकात रही।
मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भावी योजनाओं और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं शिक्षा को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों और आमजन तक इन विचारों को पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
कुलगुरु प्रो. युद्धवीर सिंह ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, शोध, नवाचार और आगामी योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने 24 सितंबर को प्रो. युद्धवीर सिंह को शेखावाटी विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया था और उन्होंने 25 सितंबर को कार्यभार संभाला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408286


