[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के 850 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के 850 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशाओं का पौधे व प्रधानमंत्री के संदेश से सम्मान

सीकर : विकसित भारत-जनसेवा अभियान 2026 के तहत जिले में 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ज्योति रेपस्वाल ने बताया कि 25 सितंबर को विभिन्न परियोजनाओं के करीब 850 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशाओं को तुलसी का पौधा लगा गमला तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया संदेश भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों, संस्था प्रधानों, वरिष्ठ शिक्षकों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य लोगों ने इन कर्मियों के योगदान को सराहा। प्रधानमंत्री के संदेश में पोषण और प्रारंभिक बाल विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।

प्रत्येक केंद्र पर पोषण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। श्रेष्ठ रंगोलियों का चयन कर बाल विकास परियोजना अधिकारियों की ओर से सम्मान किया गया। विभाग के अनुसार प्रत्येक मुख्य कार्यक्रम में करीब 200 लाभार्थी और प्रतिभागी शामिल हुए तथा जिलेभर में लगभग दो लाख लोगों की सहभागिता रही।

उपनिदेशक ज्योति रेपस्वाल ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और समाज के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कुपोषण उन्मूलन, शिशु देखभाल और महिला कल्याण की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रमों में सीकर शहर, दांतारामगढ़, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, नीमकाथाना और अजीतगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles