[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जनसंपर्क अधिकारी को भेंट किया लैपटॉप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जनसंपर्क अधिकारी को भेंट किया लैपटॉप

प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जनसंपर्क अधिकारी को भेंट किया लैपटॉप

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मोहता संस्थानों के चेयरमैन एवं कोलकाता प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकान्त कुमावत को लैपटॉप भेंट किया।

चूरू के राजगढ़ मूल के श्रीवर्धन मोहता कोलकाता में व्यवसाय और समाजसेवा से जुड़े हैं। वे अपनी मातृभूमि के विकास के लिए लगातार सहयोग करते रहे हैं। मोहता संस्थानों की ओर से चूरू जिले में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योगदान दिया जाता रहा है।

इस अवसर पर मोहता संस्थानों के सीईओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़, मोहता पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. गजेन्द्र सिंह शेखावत, उप प्राचार्य सुनील सहारण, श्याम जैन, मदन मोहन आचार्य, मंगेज सिंह, देशदीपक किरोड़ीवाल, श्रीकान्त शर्मा, मोहता हवेली प्रबंधक मनीष डोरवाल और दूलीचंद सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles