[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा विकसित भारत का संदेश : SDM तानिया रिंणवा ने आंगनवाड़ी आशा व कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘आंगन मिलन सेवा’ से गूंजा विकसित भारत का संदेश : SDM तानिया रिंणवा ने आंगनवाड़ी आशा व कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

पौधे भेंट कर बढ़ाया उत्साह, PM मोदी का संदेश वाचन कर जन-जन को योजनाओं से जोड़ने का किया आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के सरकारी स्कूल खेल मैदान स्थित वार्ड संख्या 16 के आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी तानिया रिंणवा ने सेवा कार्य में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किए। एसडीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंटेड संदेश का वाचन कर उपस्थितजनों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्राथमिकताओं और अभियान के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया।

सामुदायिक सहभागिता पर विशेष बल
समारोह का मुख्य ध्येय आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली स्वास्थ्य, पोषण, शिशु देखभाल एवं बाल विकास सेवाओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। मौजूद सभी अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से इन सेवाओं में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस आयोजन में बीसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार भूपेश, सीडीपीओ मुकेश शर्मा, पार्षद सुमन देवी, बीपीओ आशा सैनी, सूचना सहायक कैलाश चंद्र सैनी, आशा सुपरवाइजर कैलाश बबेरवाल व शहरी क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं आशा सहयोगिनी-चंद्रकला, सुमन योगी, सुमन कंवर, संगीता कंवर, राजबाला, मीनू सैनी, मंजू सैनी, विजेता कंवर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Related Articles