[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध बजरी परिवहन पर ट्रेलर-टिपर जब्त, आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

अवैध बजरी परिवहन पर ट्रेलर-टिपर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अवैध बजरी परिवहन पर ट्रेलर-टिपर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मंड्रेला : पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 टन बजरी से भरा ट्रेलर-टिपर जब्त किया है। पुलिस ने चालक विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

25 सितंबर को पुलिस टीम गश्त के दौरान गोवली से खुड़ानिया रोड पर पहुंची। इस दौरान ट्रेलर-टिपर नंबर HR47D5063 को रुकवाकर जांच की गई। वाहन में करीब 40 टन बजरी भरी मिली। चालक से बजरी के परिवहन के लिए वैध रवन्ना और अनुज्ञापत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विक्रम गुर्जर पुत्र बन्नाराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी चिराणी, थाना खेतड़ी बताया। पुलिस के अनुसार उसने बजरी टिब्बा बसई नदी क्षेत्र से भरकर लाना बताया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ट्रेलर-टिपर जब्त कर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी उपनिरीक्षक कैलाशचंद, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और चालक कांस्टेबल रामनिवास शामिल रहे।

Related Articles