आंगन मिलन सेवा समारोह में आशा सहयोगिनियों का सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुईं आशा बहनें
आंगन मिलन सेवा समारोह में आशा सहयोगिनियों का सम्मान, मुख्यमंत्री का संदेश पाकर प्रसन्न हुईं आशा बहनें
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में शुक्रवार से आंगन मिलन सेवा समारोह शुरू हुए। समारोह 27 सितंबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान आशा सहयोगिनियों का गांव, शहर और कस्बों के गणमान्य नागरिकों की ओर से सम्मान किया गया। आशा बहनों को मुख्यमंत्री का संदेश और पौधे भेंट किए गए। मुख्यमंत्री का संदेश पाकर आशा सहयोगिनियां प्रसन्न नजर आईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समारोह में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य कार्मिक शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया और आशा सहयोगिनियों को संदेश की प्रति भेंट की गई।
डॉ. महरिया ने बताया कि 27 सितंबर तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही आमजन को पोषण एवं पौष्टिक आहार, गर्भवती महिलाओं के समय पर टीकाकरण, सरकारी अस्पताल में प्रसव सहित विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। 14 से 15 वर्ष की बेटियों को एचपीवी का टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2405558

