आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों का किया सम्मान
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों का किया सम्मान
चूरू : ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ के तहत शुक्रवार को जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा और सुशासन की भावना को मजबूत करने के साथ आमजन की भागीदारी बढ़ाना रहा।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा सहयोगिनियों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से आशा सहयोगिनियों के लिए जारी पत्र का वाचन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों को पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर आशा सहयोगिनियों की सहभागिता सुनिश्चित की। ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम 27 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी तथा संबंधित ब्लॉक के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिला आशा समन्वयक फरजाना ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित संबंधित कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गर्भवती महिलाओं, नवजात और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, परिवार कल्याण, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2405531

