[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटवारी,वीडीओ और कृषि पर्यवेक्षक का छुट्टी पर ड्यूटी का विरोध:बोले- गैर-आपातकालीन काम नहीं करेंगे; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पटवारी,वीडीओ और कृषि पर्यवेक्षक का छुट्टी पर ड्यूटी का विरोध:बोले- गैर-आपातकालीन काम नहीं करेंगे; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पटवारी,वीडीओ और कृषि पर्यवेक्षक का छुट्टी पर ड्यूटी का विरोध:बोले- गैर-आपातकालीन काम नहीं करेंगे; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

श्रीमाधोपुर : सरकारी छुट्टियों के दिनों में गैर-आपातकालीन काम के लिए ड्यूटी लगाए जाने का कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त समन्वय समिति के तहत राजस्थान पटवार संघ, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति और राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (VDO) के प्रतिनिधियों ने श्रीमाधोपुर उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

गैर-आपातकालीन कामों के लिए मजबूर करने का आरोप

वीडीओ संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा, पटवार संघ अध्यक्ष रामकिशोर ऐचरा और कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा- 5 दिन की कार्यप्रणाली के कारण शनिवार, रविवार और सरकारी अवकाश के दिन कर्मचारियों को गैर-आपातकालीन कामों के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि छुट्टी के दिन हाजिरी के लिए स्थानीय स्तर पर दबाव बनाया जा रहा है और कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।

संयुक्त समन्वय समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर गैर-आपातकालीन शिविरों और अभियानों का बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने एकतरफा या गलत इरादे से की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की है।

समिति के अनुसार, सरकार से लिखित समाधान मिलने तक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ और प्रांतीय संयुक्त समन्वय समिति के कहने पर बहिष्कार जारी रखने का फैसला किया गया है।

Related Articles