श्रीमाधोपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दवा सुरक्षा का संकल्प:फार्मासिस्टों की भूमिका और सही दवा उपयोग पर हुई चर्चा, ‘स्वस्थ भविष्य’ थीम
श्रीमाधोपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दवा सुरक्षा का संकल्प:फार्मासिस्टों की भूमिका और सही दवा उपयोग पर हुई चर्चा, 'स्वस्थ भविष्य' थीम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। डॉ. एसके वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका और मरीजों को दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में इस साल की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ पर खास तौर पर बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों के इलाज में डॉक्टर की सलाह के साथ दवाओं का सही इस्तेमाल भी जरूरी है। फार्मासिस्ट मरीजों को दवाओं की सही मात्रा, सेवन का तरीका और सावधानियों के बारे में जानकारी देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
दवा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा इस मौके पर दवा सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने, तय मात्रा और समय पर दवा लेने और दवाओं के इस्तेमाल को लेकर कोई शंका होने पर स्वास्थ्यकर्मी से पूछने के लिए जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को दवाओं के सही मार्गदर्शन और सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। मरीजों को सुरक्षित और असरदार दवाएं उपलब्ध कराने में उनकी जिम्मेदारी बहुत खास है।
इस अवसर पर डॉ.कमल यादव, फार्मासिस्ट सुमन, फार्मासिस्ट अजित सिंह, डॉ. कानाराम, महावीर प्रसाद नर्सिंग ऑफिसर, लीलाधर कुमावत और बुद्धिप्रकाश सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2405364


