[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप:परिजनों ने कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमराजस्थानराज्यसीकर

सीकर : 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप:परिजनों ने कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप:परिजनों ने कराया मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सीकर : सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाबालिग के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया।

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। दांतारामगढ़ थानाधिकारी सोहनलाल ने बताया है कि थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप करने की रिपोर्ट नाबालिग के परिजनों ने पुलिस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में परिजनों ने एक नामजद व्यक्ति व एक अन्य के खिलाफ उनकी बेटी के साथ गैंगरेप करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण सीओ जाकिर अख्तर पुलिस थाने पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस टीम नाबालिग का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवा रही है। साथ ही पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और आरोपियों को राउंडअप करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin