[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में रंगोलियों से दिया जनजागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में रंगोलियों से दिया जनजागरूकता का संदेश

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में रंगोलियों से दिया जनजागरूकता का संदेश

सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में पर्यटन विभाग की ओर से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सुभाष चौक, जाटिया बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर और रेलवे स्टेशन पर लोकहितकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी पहलों और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।

कलाकारों ने रंगोलियों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक सहभागिता का संदेश दिया। सुभाष चौक व जाटिया बाजार में बनाई गई रंगोलियां राहगीरों के आकर्षण का केंद्र रहीं, जबकि कलेक्ट्रेट परिसर और रेलवे स्टेशन पर भी योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए गए।

जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर उनके संदेशों की जानकारी ली। अधिकारियों ने पर्यटन विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक लोक कला के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रभावना से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाए जा सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोक कला, संस्कृति, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को जोड़ने का प्रयास किया गया।

Related Articles