[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में स्काउट-गाइड ने सजाई आकर्षक रंगोलियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में स्काउट-गाइड ने सजाई आकर्षक रंगोलियां

खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में स्काउट-गाइड ने सजाई आकर्षक रंगोलियां

सीकर : विकसित भारत जन अभियान 2026 के तहत ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने श्री श्याम मंदिर, खाटूश्यामजी परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाईं। यह आयोजन राज्य सरकार के निर्देश एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के आग्रह पर किया गया।

सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा के मार्गदर्शन में डॉ. ज्योति राजावत, रेंजर लीडर के नेतृत्व में रेंजर्स एवं ड्राइंग की छात्राओं मुस्कान, चिन्कू, खुशी, आंचल, स्वीटी, पूनम, हंसा और तनु सोनी ने रंगोली निर्माण में भाग लिया। फूल, गुलाल और दीपकों से विभिन्न मनमोहक रंगोलियां एवं कलाकृतियां तैयार की गईं।

स्थानीय संघ खाटूश्यामजी के कोषाध्यक्ष रमेश कुमार योगी, संयुक्त सचिव रीटा शर्मा सहित श्री श्याम विद्यापीठ के स्काउट्स और शुभम पब्लिक स्कूल की गाइड्स ने भी सहयोग किया। श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा ने सहभागी स्काउट-गाइड सदस्यों को श्याम नाम का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

Related Articles