जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खारिया स्कूल का दबदबा: 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता, 14 वर्ष में उपविजेता
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खारिया स्कूल का दबदबा: 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता, 14 वर्ष में उपविजेता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुशल सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने दोनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र दैया ने बताया कि 17 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि 14 वर्ष छात्र वर्ग में टीम उपविजेता रही। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

टीम की सफलता पर प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र दैया और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टीम प्रभारी, प्रशिक्षक और विद्यालय स्टाफ को भी बधाई दी गई।
प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास तथा शिक्षकों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399980

