[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपसभापति पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में नाराजगी: बाबू इस्माइल खान के समर्थन में बैठक, फैसले पर पुनर्विचार की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपसभापति पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में नाराजगी: बाबू इस्माइल खान के समर्थन में बैठक, फैसले पर पुनर्विचार की मांग

उपसभापति पद पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में नाराजगी: बाबू इस्माइल खान के समर्थन में बैठक, फैसले पर पुनर्विचार की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद में उपसभापति पद पर अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर समुदाय के कुछ लोगों में नाराजगी सामने आई है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद बाबू इस्माइल खान के समर्थन में स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित कर पार्टी के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई।

बैठक में शामिल समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाबू इस्माइल खान वरिष्ठ पार्षद हैं और लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि खान ने पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है और क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पहचान है। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ पार्षद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी नहीं दिया जाना समुदाय की राजनीतिक भागीदारी को लेकर सवाल खड़े करता है।

वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को राजनीतिक प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलना चाहिए। बैठक में शामिल लोगों ने पार्टी नेतृत्व से उपसभापति पद को लेकर अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग रखी।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समुदाय की भावनाओं और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक दलों को गंभीरता से लेना चाहिए।

गौरतलब है कि चूरू नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 34 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट को 25 मत मिले। वहीं वार्ड 24 से भाजपा के मोहम्मद इस्माईल खान 649 मत प्राप्त कर पार्षद निर्वाचित हुए थे।

बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी मांग का उद्देश्य समुदाय की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान से जुड़े मुद्दे को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना है।

Related Articles