जाखल में भाजपा की जीत पर निकला विजय जुलूस
जाखल में भाजपा की जीत पर निकला विजय जुलूस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
जाखल : नगरपालिका जाखल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल शामिल हुए और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में मिली जीत जाखल की जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और पूरे जाखल परिवार की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने जनसमर्थन के लिए जाखल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है।
विधायक ने नगरपालिका की नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान सिंह, उपाध्यक्ष हीना कौसर एवं सभी विजयी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विजय जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष भगवान सिंह, उपाध्यक्ष हीना कौसर, भाजपा के सभी नवनियुक्त पार्षद, राजू जाखल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399952


