[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुर्सी संभालते ही एक्शन में माया सैनी, बोलीं- सबसे पहले दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कुर्सी संभालते ही एक्शन में माया सैनी, बोलीं- सबसे पहले दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

कुर्सी संभालते ही एक्शन में माया सैनी, बोलीं- सबसे पहले दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नगर पालिका नवलगढ़ में बुधवार को नवनियुक्त अध्यक्ष माया सैनी एवं उपाध्यक्ष अदनान खत्री ने अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पमाला चढ़ाई। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन कर धोक लगाई गई। मिन्तर चौक पहुंचकर लोह पुरुष केसर देव मिन्तर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं नरसिंह पार्क में नाहर सिंह शेखावत को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माया सैनी और अदनान खत्री का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया तथा कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद बलदेव सैनी, रिछपाल सैनी, छितरमल सैनी, एडवोकेट भोजराज, प्रदीप शर्मा, आरिफ चौहान, लोकेश जांगिड़, अनिल शर्मा, सीमा शर्मा, मंजू वर्मा, एडवोकेट जगदीश वर्मा, विक्की चोटिया, प्रकाश डीडवाना, जावेद बाहुबली, धर्मेंद्र पारीक, विजेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सफाई व्यवस्था होगी प्राथमिकता

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष माया सैनी ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था पिछले दो-तीन दिनों से बाधित है। सर्वप्रथम सफाई व्यवस्था को सुचारु करवाने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं पर प्राथमिकता से काम करने की बात कही।

Related Articles