चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न
चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों व आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि लॉटरी के दौरान चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। लॉटरी के बाद आरक्षण निर्धारण के अनुसार वार्ड संख्या 5, 12, 13 व 14 अनारक्षित श्रेणी में, वार्ड संख्या 7, 8, 10 व 11 अनारक्षित महिला श्रेणी में, वार्ड संख्या 6 व 9 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, वार्ड संख्या 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, वार्ड संख्या 2 व 4 अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या 3 व 15 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार पंचायत समिति चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) के सभी 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2399935


