[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पदभार संभालते ही एक्शन मोड में सभापति गोयनका:डाबला रोड पर 65 लाख के पंप हाउस, डिग्गी और नाले की गुणवत्ता जांची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पदभार संभालते ही एक्शन मोड में सभापति गोयनका:डाबला रोड पर 65 लाख के पंप हाउस, डिग्गी और नाले की गुणवत्ता जांची

चूरू में पदभार संभालते ही एक्शन मोड में सभापति गोयनका:डाबला रोड पर 65 लाख के पंप हाउस, डिग्गी और नाले की गुणवत्ता जांची

चूरू : चूरू नगर परिषद में पदभार संभालने के बाद बुधवार दोपहर सभापति विनय कुमार गोयनका एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने वार्ड 45 स्थित डाबला रोड पर 65 लाख रुपए की लागत से बन रहे गंदे पानी की निकासी के पंप हाउस का निरीक्षण किया। इसके साथ ही चांदनी चौक पर बनी डिग्गी और वार्ड 35 के गंदे पानी के नाले का भी जायजा लिया।

पंप हाउस के निर्माण कार्य की जांच

निरीक्षण के दौरान सभापति गोयनका ने पंप हाउस के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। सभापति ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

डिग्गी और नाले की भी ली जानकारी

सभापति ने चांदनी चौक पर बनी डिग्गी और वार्ड 35 में गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की स्थिति और काम की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद का पूरा अमला मौके पर मौजूद रहा।

सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर

सभापति विनय कुमार गोयनका ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने शहर की सड़कों को जल्द कचरा मुक्त करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, पार्षद कलावती लुगरिया, पार्षद नरेन्द्र सैनी, अधिशाषी अधिकारी वेदपाल सिंह, सहायक अभियंता सुनील सोनी और कनिष्ठ अभियंता कैलाश डूडी मौजूद थे।

Related Articles