70वीं जिला स्तरीय छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता:17 साल हैंडबॉल में बिल्यू बास रामपुरा और 19 साल में गोलसर विजेता
70वीं जिला स्तरीय छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता:17 साल हैंडबॉल में बिल्यू बास रामपुरा और 19 साल में गोलसर विजेता
छापर : छापर के सेठ जुहारमल सेठिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चाडवास में चल रही 70वीं जिला स्तरीय 17 और 19 वर्षीय छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता खत्म हो गई। इसमें 17 वर्ष वर्ग में बिल्यू बास रामपुरा विजेता और एमजीजीएस लोहा उपविजेता रही। वहीं 19 साल वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल गोलसर ने जीत हासिल की, जबकि के. पी. एस. रतनगढ़ उपविजेता बनी।
प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीदासर राजेश कुमार मील ने की। राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार प्राप्तकर्ता खुमाराम गोदारा मुख्य अतिथि थे।
इस मौके पर प्रशासक कांता गोदारा, भामाशाह समाजसेवी रामदेव गोदारा, गोपालपुरा प्रधानाचार्य केसरी सिंह, उपप्राचार्य पुरुषोत्तम सोनी, रामाकिशन सिहाग, पन्नाराम बीडासरा और राजेंद्र भाकर खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। मंच पर मौजूद अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी और खिलाड़ियों का सम्मान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399904


