सीकर में 16 रक्तदान शिविरों में 1143 यूनिट रक्त संग्रहित: गोकुलपुरा शिविर में सबसे ज्यादा 365 यूनिट रक्त जुटाया
सीकर में 16 रक्तदान शिविरों में 1143 यूनिट रक्त संग्रहित: गोकुलपुरा शिविर में सबसे ज्यादा 365 यूनिट रक्त जुटाया
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत अब तक जिले में 16 रक्तदान शिविरों में 1143 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर से हुई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न रक्त केंद्रों की टीमों ने रक्त संग्रह में सहयोग किया।
गोकुलपुरा शिविर में एक दिन में 365 यूनिट रक्त संग्रहित
बुधवार को बीकानेर बाईपास स्थित गोकुलपुरा के बालाजी ब्लॉक उद्योग परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 365 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह अब तक आयोजित शिविरों में सर्वाधिक संग्रह है। शिविर में श्री कल्याण अस्पताल सीकर सहित निजी अस्पतालों की टीमों ने रक्त संग्रह किया।
इन स्थानों पर भी लगाए गए शिविर
अभियान के तहत सीकर के सिद्धि विनायक विवाह स्थल, गुरुकृपा अस्पताल, केजीएन अस्पताल, नीमकाथाना के जीवन रेखा अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, खाटूश्यामजी की गुड़गांव धर्मशाला, रींगस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, श्री बाबा रामदेव मंदिर मंडा सुरेरा, श्री दधीमति माताजी मंदिर सीकर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आलोदा, गोपाल गौशाला पचार, श्री श्याम भक्त मंडल धर्मशाला मंडा मदनी, सांवलपुरा और गौरिया सहित विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।
डॉ. महरिया ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने आमजन से इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399877


