[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उजाला दिवस पर किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच: पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उजाला दिवस पर किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच: पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक

उजाला दिवस पर किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच: पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव को लेकर किया जागरूक

सीकर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को उजाला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थानों और चिकित्सा संस्थानों में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। स्वस्थ किशोर ही सशक्त भविष्य की नींव बनते हैं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, उचित परामर्श और समय पर देखभाल से किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

एनीमिया और पोषण को लेकर जांच

उजाला दिवस के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर-किशोरियों को पोषण, एनीमिया से बचाव और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। शरीर में खून की कमी की पहचान के लिए रक्त की जांच भी की गई।

इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता और भावनात्मक समस्याओं को लेकर परामर्श दिया गया। किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के बारे में भी किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया।

मासिक धर्म स्वच्छता और नशे से बचाव की जानकारी

किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। वहीं नशा मुक्ति के तहत तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर-किशोरियों को चोट और हिंसा से बचाव, सुरक्षित व्यवहार तथा जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की जानकारी भी दी। इसके अलावा गैर-संचारी रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Related Articles