पलसाना नगरपालिका उपाध्यक्ष बने धर्म सिंह शेखावत:भाजपा के खाते में पड़े 15 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मालीराम को मिला 1 वोट
पलसाना नगरपालिका उपाध्यक्ष बने धर्म सिंह शेखावत:भाजपा के खाते में पड़े 15 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मालीराम को मिला 1 वोट
पलसाना : पलसाना नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा के धर्म सिंह शेखावत नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में भाजपा के खाते में 15 वोट आए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मालीराम को 1 वोट मिला। वहीं 1 वोट रिजेक्ट हो गया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से धर्म सिंह शेखावत और कांग्रेस की ओर से मालीराम ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मालीराम, वार्ड नंबर 17 से पार्षद, ने भी वोट नहीं डाला। इसके अलावा वार्ड नंबर 5 से सागरमल कटारिया और वार्ड नंबर 6 से राजेंद्र कादिया ने भी मतदान नहीं किया।
पलसाना नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 14, कांग्रेस के 2, सीपीआई(एम) का 1 और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। मतदान के बाद हुई मतगणना में धर्म सिंह शेखावत के पक्ष में 15 वोट पड़े और उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले नरेश कुमावत नगरपालिका के पहले चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब धर्म सिंह शेखावत के उपाध्यक्ष बनने के साथ पलसाना नगरपालिका के पहले बोर्ड में चेयरमैन और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूरा हो गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395567


