रींगस में भाजपा के राजेंद्र निठारवाल बने पालिका उपाध्यक्ष:20 वोट मिले, कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी को 5 वोट से हराया
रींगस में भाजपा के राजेंद्र निठारवाल बने पालिका उपाध्यक्ष:20 वोट मिले, कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी को 5 वोट से हराया
रींगस : रींगस नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुए। इसमें भाजपा के राजेंद्र सिंह निठारवाल उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 20 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी को 15 वोट मिले। इस तरह निठारवाल पांच वोटों से जीत गए। रिटर्निंग अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता और सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेश ओला ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। रींगस में कुल 35 वार्ड हैं। इनमें 11 भाजपा, 5 कांग्रेस और 19 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे।

भाजपा की जीत के बाद विधायक सुभाष मील खंडेला और उनकी पत्नी सुनिता मील का आभार जताया गया। नगर पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा मामा, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़े।
इस मौके पर प्रदीप शर्मा, सुरेश मील, ठेकेदार ओमप्रकाश बावलिया, देवेंद्र माहेश्वरी, गोवर्धन अग्रवाल, दीपक बलोदा, राजेंद्र भातरा, विष्णु चूलेट, निकुंज बावड़िका, मुकेश लौच्छिब, सुनील कुमावत, घोलू बगड़िया सरगोठ, दिनेश बुनकर, पिंकी शर्मा, दिनेश जांगिड़ समेत कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।
विधायक सुभाष मील खंडेला ने कहा कि जनता ने काम देखकर जो आशीर्वाद दिया है, उस पर खरा उतरेंगे। रींगस में विकास के नए काम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, जिससे विकास के लिए बजट की कमी नहीं आएगी।
मील ने कहा कि जिन्होंने जनता का विश्वास तोड़ा है, उनकी हालत सब देख सकते हैं। जनता भगवान है और सही समय पर जवाब देती है।
भाजपा का 21 साल बाद बोर्ड और उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष अमित शर्मा मामा और उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह निठारवाल के समर्थकों ने विधायक सुभाष मील खंडेला को कंधों पर बैठाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान ‘सुभाष मील जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए और विजय जुलूस गोपीनाथ राजाजी मंदिर तक निकाला गया। रास्ते में कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395568


