टैलेंट्स विला के ओपन माइक में नवोदित कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
टैलेंट्स विला के ओपन माइक में नवोदित कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : टैलेंट्स विला की ओर से एक कैफे में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू के अलावा सरदारशहर, फतेहपुर, रतनगढ़, जयपुर सहित विभिन्न शहरों से पहुंचे 50 से अधिक नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में हर्षिता और सोयल खान को संयुक्त रूप से ‘परफॉर्मर ऑफ द डे’ चुना गया। चयन प्रक्रिया में बजरंग कथक, आशीष गौतम ‘आशु’ और आदित्य सिंह चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टैलेंट्स विला के प्रदीप कथक ने आयोजन की जानकारी दी। आदित्य सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भगवती पारीक मनु, लखन शर्मा, जयकिशन जांगिड़, हिमांशु, जतिन, करिश्मा, प्रिया स्वामी, सनी, इरफान कुरैशी, अंकित, सुनील, दिनेश, वर्षा, सार्थक, पीयूष, अनिश खान, शक्ति, अक्षय, शंकर जांगिड़, मेघना, नफीस, अजय, निमेल, आदित्य, अंशु सैनी, विक्की, गणपत, ओम भगतानी, भावना प्रजापत, रोहिताश स्वामी, मनीष शर्मा, राहुल, जय, संदीप जांगिड़, नूर, शीतल सोनी, विनीता स्वामी, सुशीला प्रजापत सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। संचालन अंकुशा बुंदेला एवं पूनम शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395209


