पिलानी-विद्या विहार में BJP के घनश्याम और पृथ्वीसिंह बने उपाध्यक्ष:चाचा-भतीजे ने जीते चुनाव, पिलानी में घायल पार्षद एम्बुलेंस से वोट डालने पहुंचीं
पिलानी-विद्या विहार में BJP के घनश्याम और पृथ्वीसिंह बने उपाध्यक्ष:चाचा-भतीजे ने जीते चुनाव, पिलानी में घायल पार्षद एम्बुलेंस से वोट डालने पहुंचीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी और विद्या विहार नगरपालिकाओं में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। दोनों जगह भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पिलानी में घनश्याम सिंह बालापोता और विद्या विहार में पृथ्वीसिंह बालापोता उपाध्यक्ष चुने गए। दोनों ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर दोनों नगरपालिका परिसरों में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां चलती रहीं। स्थानीय स्तर पर दोनों नगरपालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने का श्रेय पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत को दिए जाने की चर्चा रही।
पिलानी में घनश्याम सिंह 26 वोट से जीते
पिलानी नगरपालिका में सुबह उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से घनश्याम सिंह बालापोता तथा निर्दलीय कमलकांत और राजेंद्र सैनी ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में कमलकांत ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मतगणना के बाद घनश्याम सिंह बालापोता को 26 वोट मिले, जबकि राजेंद्र सैनी को 9 वोट मिले। इसके साथ ही घनश्याम सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
विद्या विहार में पृथ्वीसिंह को 14 वोट
विद्या विहार नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पृथ्वीसिंह बालापोता, भाजपा की सरोज श्योराण और निर्दलीय महावीर सिंह डूडी ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में सरोज श्योराण ने अपना नामांकन वापस ले लिया। मतदान के बाद हुई मतगणना में पृथ्वीसिंह बालापोता को 14 वोट और महावीर सिंह डूडी को 11 वोट मिले। पृथ्वीसिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
चाचा-भतीजे हैं दोनों नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष
पिलानी के घनश्याम सिंह बालापोता और विद्या विहार के पृथ्वीसिंह बालापोता आपस में चाचा-भतीजे हैं। दोनों ने पहले अपने-अपने वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता और अब उपाध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों ने पार्षद चुनाव में जिन प्रत्याशियों को हराया, वे पहले नगरपालिका उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पृथ्वीसिंह बालापोता ने निवर्तमान उपाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह राठौड़ को हराया था, जबकि घनश्याम सिंह बालापोता ने पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेश चोटिया को हराकर पार्षद का चुनाव जीता।
घायल पार्षद एम्बुलेंस से पहुंचीं वोट डालने
पिलानी में मतदान के दौरान वार्ड नंबर 14 की पार्षद विद्या देवी एम्बुलेंस से नगरपालिका पहुंचीं। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं और उनका इलाज चल रहा था। विद्या देवी सीधे अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए नगरपालिका पहुंचीं और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद वे वापस उपचार के लिए चली गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395211


