डूंडलोद नगरपालिका में उपाध्यक्ष बनीं यासमीन बानो:वार्ड 20 से रिजवान को हराया; समर्थन में 11 वोट पड़े
डूंडलोद नगरपालिका में उपाध्यक्ष बनीं यासमीन बानो:वार्ड 20 से रिजवान को हराया; समर्थन में 11 वोट पड़े
डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में दो ही उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार यासमीन बानो ने 11 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान को हराया, जिन्हें 9 वोट मिले। 11 वोट मिलने के बाद यासमीन बानो को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया मंडावा तहसीलदार सुरेंद्र मीणा की देखरेख में हुई। तहसीलदार मीणा ने चुनाव में उम्मीदवारों और पार्षदों के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने में मदद के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र मीणा ने जीते हुए पार्षदों और नए अध्यक्ष को बधाई दी।
उपाध्यक्ष बनने के बाद यासमीन बानो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें चुनाव से जुड़ा प्रमाण पत्र भी दिया गया। बता दें कि यासमीन बानो ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। उपाध्यक्ष पद पर उनकी जीत के साथ ही डूंडलोद नगरपालिका में भाजपा को एक अहम पद मिल गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395052


