पीहर जा रही महिला की सड़क हादसे मौत:गोठड़ा में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हुई, पीछे से आ रहे ट्रोले ने रौंदा; बेटा बाल-बाल बचा
पीहर जा रही महिला की सड़क हादसे मौत:गोठड़ा में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हुई, पीछे से आ रहे ट्रोले ने रौंदा; बेटा बाल-बाल बचा
नवलगढ़ : नवलगढ़ के गोठड़ा में एक सड़क हादसे में 45 साल की महिला मंजू देवी की मौत हो गई। वह अपने बेटे प्रवीण के साथ ससुराल चेलासी से पीहर उदयपुरवाटी जा रही थीं। यह घटना गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट के सामने हुई। सुबह के समय ब्रेकर पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे पीछे बैठी मंजू देवी नीचे गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रोले ने उन्हें रौंद दिया।
इस हादसे में उनका बेटा प्रवीण बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को तुरंत नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पीहर और ससुराल दोनों पक्षों में दुख का माहौल छा गया। परिवार में मातम पसर गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2394991


