निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर कल
निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर कल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : जांगिड़ अस्पताल में 24 सितंबर को 146वां विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दमा, गठिया, मधुमेह, बुखार, खाज-खुजली, पथरी एवं लीवर संबंधी रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। दिल्ली के डॉ. महावीर सिंह मरीजों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराएंगे। मधुमेह रोगियों के लिए ब्लड शुगर की जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी।
प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखर चंद जैन ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने नवलगढ़ एवं आसपास के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2394991


