गारंटी पीरियड में ही गौरीर-टीबा सड़क बदहाल
कहीं सड़क का नामोनिशान मिटा तो कहीं गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, गौरीर और इलाखर में हालात सबसे खराब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : खेतड़ी उपखंड में गौरीर से टीबा तक बनाई गई सड़क का गौरीर से इलाखर तक का हिस्सा बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कई जगह सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि उसका नामोनिशान तक मिट गया है। सबसे खराब स्थिति गौरीर गांव में बनी हुई है, जहां सड़क की पूरी सतह गायब होने के कारण जगह-जगह कच्चा रास्ता नजर आने लगा है। वहीं इलाखर गांव में भी सड़क की हालत बेहद खराब है और कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि सड़क का निर्माण अभी कुछ समय पहले ही हुआ था और यह गारंटी पीरियड में है। इसके बावजूद सड़क इतनी जल्दी बदहाल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। उस समय ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत भी की थी, लेकिन शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। गौरीर गांव में सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह गायब हो चुकी है। सड़क पर डामर की जगह अब गिट्टी और मिट्टी दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि यहां कुछ समय पहले सड़क बनाई गई थी। गौरीर के बाद इलाखर गांव में भी सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक विशेष रूप से जोखिम उठाकर इस सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। साथ ही गारंटी अवधि के तहत जिम्मेदार ठेकेदार के माध्यम से सड़क की तकनीकी जांच करवाकर खराब हिस्से का शीघ्र पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह मार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से मौके पर अधिकारियों की टीम भेजकर सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच करवाने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2394886


