[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

7 लाख के सोने के गहने चुराकर युवक फरार:चूरू में ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी, गणेशजी की मूर्ति खरीदने के बहाने आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

7 लाख के सोने के गहने चुराकर युवक फरार:चूरू में ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी, गणेशजी की मूर्ति खरीदने के बहाने आया था

7 लाख के सोने के गहने चुराकर युवक फरार:चूरू में ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी, गणेशजी की मूर्ति खरीदने के बहाने आया था

चूरू : चूरू शहर के वार्ड 05 पंखा रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स की दुकान से करीब 7 लाख 20 हजार रुपए के सोने के गहने चोरी हो गए। करीब 22-23 साल का एक युवक गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने के बहाने दुकान पर आया और मौका पाकर दराज में रखी सोने की चेन व अन्य गहने अपनी पिछली जेब में डालकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जोधपुर का बताकर गणेशजी की मूर्ति खरीदने पहुंचा

दुकान मालिक प्रेम सोनी मेहरीवाला के बेटे सुरेश सोनी ने बताया कि करीब 22-23 साल का एक युवक दुकान पर आया था। उसने खुद को जोधपुर का रहने वाला बताया और कहा कि वह यहां मजदूरी करता है। युवक ने सुरेश सोनी से गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने की बात कही। सुरेश ने उसे 9,200 रुपए कीमत वाली गणेशजी की एक मूर्ति दिखाई। युवक ने कहा कि उसे करीब 16 हजार रुपए कीमत की मूर्ति चाहिए।

मूर्ति दराज में रखते समय गहनों पर हाथ साफ

सुरेश के मुताबिक, जब वह दिखाई गई मूर्ति को वापस दराज में रख रहा था, उसी दौरान युवक ने मौका देखकर दराज में रखी सोने की चेन और दूसरे गहने अपनी पिछली जेब में डाल लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके बाद युवक ने सुरेश को 500 रुपए दिए और कहा कि करीब 16 हजार रुपए की मूर्ति तैयार कर देना, वह शाम को आकर इसे ले जाएगा। इतना कहने के बाद युवक दुकान से चला गया।

गहने गायब मिले तो CCTV खंगाला

युवक के जाने के बाद दुकान में गहने गायब मिले तो संचालक को चोरी का पता चला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में युवक द्वारा दराज से गहने निकालकर जेब में रखते हुए पूरी घटना दिखाई दी। पुलिस ने युवक तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles