[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवगांव स्कूल के बच्चों को मिले बैग:ट्रस्ट के सहयोग से क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को मिला लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

देवगांव स्कूल के बच्चों को मिले बैग:ट्रस्ट के सहयोग से क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को मिला लाभ

देवगांव स्कूल के बच्चों को मिले बैग:ट्रस्ट के सहयोग से क्लास 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स को मिला लाभ

नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे के देवगांव में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट ने स्कूल के बच्चों को बैग बांटे। देवगांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्कूल बैग दिए गए। इस मौके पर गोठड़ा स्थित श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के हेड भावेश वाला, एचआर हेड शैलेंद्र शर्मा और सीएसआर निशांत गौड़ मौजूद थे।

स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा कटारिया ने बताया कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट ने पहले भी स्कूल में पानी की टंकी लगवाने और छत की मरम्मत जैसे कई काम कराए हैं। उन्होंने बैग वितरण को एक अच्छी पहल बताया।

ट्रस्ट हेड भावेश वाला ने बताया कि श्री शिक्षा योजना के तहत इलाके के कई स्कूलों में ऐसे शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इनमें बच्चों को बैग बांटना, पौधारोपण, स्कूल की मरम्मत और किताबें बांटना जैसे काम शामिल हैं। स्कूल के बच्चों ने गाना गाकर मेहमानों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एचआर टीम से अंकुर उपाध्याय भी मौजूद थे।

Related Articles