रामदेवजी जयंती पर वार्षिक जागरण, आज लगेगा मेला:लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धालु धोक देने पहुंच रहे, संतों ने भजन प्रस्तुत किए, मेले की तैयारियां पूरी
रामदेवजी जयंती पर वार्षिक जागरण, आज लगेगा मेला:लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धालु धोक देने पहुंच रहे, संतों ने भजन प्रस्तुत किए, मेले की तैयारियां पूरी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में लोकदेवता बाबा रामदेवजी की जयंती मनाई जा रही है। मुकुंदगढ़ रोड पर स्थित प्राचीन रामदेवजी मंदिर में दो दिन का धार्मिक आयोजन हो रहा है। इसके तहत रविवार रात वार्षिक जागरण हुआ।
जागरण में चंचलनाथ टीला आश्रम झुंझुनूं के संत ओमनाथ और संत विचारनाथ शामिल हुए। नाथजी आश्रम बाला का बास के संत सुंदरनाथ और बीदावतजी मंदिर लक्ष्मणगढ़ के महंत दिलीपदास महाराज ने भी भजन गाए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। बाबा रामदेवजी को छप्पन भोग भी चढ़ाया गया।
रविवार रात से ही मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार सुबह से भक्त कतार में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। वे चूरमा और नारियल चढ़ाकर धोक लगा रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति का माहौल है।
आयोजन समिति के गणेश चौमाल ने बताया कि आज शाम मंदिर परिसर में बाबा रामसा पीर का मेला लगेगा। इस मेले में लक्ष्मणगढ़ और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387753


