[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड, माया देवी बनी पालिकाध्यक्ष:भाजपा की ऊषा देवी को 7 वोट से हराया, समर्थन में पड़े 26 वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड, माया देवी बनी पालिकाध्यक्ष:भाजपा की ऊषा देवी को 7 वोट से हराया, समर्थन में पड़े 26 वोट

नवलगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड, माया देवी बनी पालिकाध्यक्ष:भाजपा की ऊषा देवी को 7 वोट से हराया, समर्थन में पड़े 26 वोट

नवलगढ़ : नवलगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। कांग्रेस की माया देवी पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। उन्होंने भाजपा की ऊषा देवी को 7 वोटों से हराया है। नवलगढ़ नगर पालिका में कुल 45 वार्ड हैं। इनमें भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 24 और 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। बोर्ड बनाने के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी था।

सोमवार 21 सितंबर को पालिकाध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। इनमें भाजाप की तरफ से ऊषा देवी उम्मीदवार थीं और कांग्रेस की तरफ से माया देवी। चुनावों में माया देवी के पक्ष में 26 वोट पड़े, जबकि ऊषा देवी के पक्ष में कुल 19 वोट पड़े। ऐसे में कांग्रेस की माया देवी 7 वोटों से पालिकाध्यक्ष चुनीं गई। नवलगढ़ में आज नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। नए चुने गए पार्षद शहर के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस पद के लिए भाजपा की ऊषा देवी और कांग्रेस की माया देवी मैदान में हैं।

Related Articles