[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में तेजा दशमी पर गूंजे तेजाजी महाराज के जयकारे: राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में तेजा दशमी पर गूंजे तेजाजी महाराज के जयकारे: राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

चिड़ावा में तेजा दशमी पर गूंजे तेजाजी महाराज के जयकारे: राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

चिड़ावा : चिड़ावा में महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में राष्ट्रीय जाट महासंघ की ओर से तेजा दशमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने की। इस दौरान तेजाजी महाराज के जयकारों से सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार वीरेंद्र कोठारी, तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा और उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जाखड़ ने तेजाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन और आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर पीटीआई चंद्रभान बिजारणियां, सूबेदार जयकिशन पायल, विकेश जाखड़, विश्वजीत, उद्धव, अमित कुमार, रिधम चौधरी, अनिल कुमार और रिधी चौधरी ने तेजाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और तेजा दशमी मनाई।

Related Articles