[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज तय होगा झुंझुनूं नगर परिषद का सभापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज तय होगा झुंझुनूं नगर परिषद का सभापति

अब्दुल्ला अगवान बनाम मनु धनखड़, निर्दलीय पार्षदों के रुख पर टिकी नजरें

झुंझुनूं : नगर परिषद के सभापति पद का चुनाव सोमवार को होगा। सभापति पद के लिए कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और भाजपा के मनु धनखड़ आमने-सामने हैं। 60 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस के 30, भाजपा के 15 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। सभापति पद के लिए 31 मतों की आवश्यकता होगी।

कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान के नामांकन के दौरान निर्दलीय पार्षद वीरेंद्र डारा प्रस्तावक रहे थे। वहीं भाजपा ने वार्ड 49 से निर्वाचित मनु धनखड़ को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद से ही पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं।

कांग्रेस के पास 30 पार्षद होने के कारण बहुमत के आंकड़े से वह एक मत दूर है, जबकि भाजपा के पास 15 पार्षद हैं। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों के मत चुनाव के गणित में महत्वपूर्ण होंगे। हालांकि किस प्रत्याशी को कितने पार्षदों का समर्थन मिलेगा, इसका अंतिम फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर दाखिल आपत्ति को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनकी उम्मीदवारी बरकरार रही। अब सोमवार को होने वाले मतदान पर सभी की निगाहें हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad