खेत में सांप ने डसा, 33 साल के युवक की:पशुओं को संभालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
खेत में सांप ने डसा, 33 साल के युवक की:पशुओं को संभालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के हरदेसर गांव में सांप के काटने से युवक जयप्रकाश चीनिया (33) की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को चूरू के डीबी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि हरदेसर निवासी सांवताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके भतीजे जयप्रकाश चीनिया शनिवार रात को हरदेसर गांव की रोही में स्थित अपने खेत में पशुओं को देखने गए थे।
इसी दौरान खेत में उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग तुरंत जयप्रकाश को रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
हालांकि, हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन रात को ही उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत बताया।
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस इमरजेंसी वार्ड पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया। रविवार दोपहर सांवताराम मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385943


