सुजानगढ़ में बीजेपी के 25 पार्षदों ने ली शपथ:21 सितंबर को होगी वोटिंग, चुनाव प्रभारी ने किया जीत का दावा
सुजानगढ़ में बीजेपी के 25 पार्षदों ने ली शपथ:21 सितंबर को होगी वोटिंग, चुनाव प्रभारी ने किया जीत का दावा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के भाजपा के निकाय चुनाव में जीते 25 पार्षदों ने रविवार को शपथ ग्रहण कर प्रमाण पत्र लिए। पार्षद पुष्कर के रिसॉर्ट से बस द्वारा दोपहर 2 बजे नगर परिषद पहुंचे। भाजपा के 6 पार्षदों ने पहले ही शपथ ले ली थी। निर्वाचन अधिकारी एडीएम संतोष मीणा ने पार्षदों को शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र दिए।
बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, सभापति प्रत्याशी मदनलाल गुलेरिया, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, विधानसभा प्रत्याशी रही संतोष मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया, जिले से प्रभारी मधुसूदन राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीत का किया दावा
शपथ ग्रहण के बाद चुनाव प्रभारी टाक ने दावा किया कि सभापति प्रत्याशी मदनलाल गुलेरिया सोमवार को होने वाले चुनाव में 45 से ज्यादा वोट लेकर विजय हासिल करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों को सालासर के एक सेवा सदन में ले जाया गया है। सोमवार को नगर परिषद में सभापति के लिए 10 बजे से 2 बजे तक चुनाव होगा। कहीं उपसभापति के लिए सभी प्रक्रिया मंगलवार को करवाकर चुनाव करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385943


