श्रीमाधोपुर में हर्षनाथ भैंरूबाबा का वार्षिक मेला शुरू:जालपाली की भैंरू बणी में नवदंपतियों ने की गठजोड़ी की रस्म, दिन भर लगी रही भीड़
श्रीमाधोपुर में हर्षनाथ भैंरूबाबा का वार्षिक मेला शुरू:जालपाली की भैंरू बणी में नवदंपतियों ने की गठजोड़ी की रस्म, दिन भर लगी रही भीड़
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के जालपाली स्थित भैंरू बणी में हर्षनाथ भैंरूबाबा का वार्षिक मेला रविवार को धूमधाम से शुरू हुआ। मंदिर में भैंरूजी महाराज का विधि-विधान से अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद दिनभर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
पुए-पूरी का भोग लगाया
पुजारी दिनेश कुमार गुर्जर ने बताया -श्रद्धालुओं ने भैंरूबाबा को पुए, पूरी और कई तरह के पकवानों का भोग लगाया। उन्होंने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से भी लोग मेले में शामिल हुए और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही।
नवदंपतियों ने की गठजोड़ी की रस्म
मेले में बड़ी संख्या में नए शादीशुदा जोड़े भी पहुंचे। नवदंपतियों ने मंदिर में गठजोड़ी की रस्म पूरी की और बाबा के दर्शन कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं ने नवजात बच्चों के जड़ूले उतारने की परंपरा भी निभाई। परिवार के लोग बच्चों को लेकर मंदिर आए और पूजा कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
भैंरूबाबा के मेले में सालों पुरानी परंपरा है कि श्रद्धालु अपने घरों से पकवान और अलग-अलग तरह का खाना बनाकर लाते हैं। मंदिर में बाबा को प्रसाद चढ़ाने के बाद परिवार के सदस्य वहीं बैठकर घर से लाया गया भोजन खाते हैं। कई परिवारों ने मंदिर परिसर और आसपास बैठकर एक साथ खाना खाया। मंदिर के पास मेले में कई तरह की दुकानें भी लगीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2385942


