[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 8 लाख की ठगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से 8 लाख की ठगी

पहले राजस्थान पुलिस में नौकरी का भरोसा देकर लिए 2.67 लाख, फिर बिजली विभाग में चयन कराने के नाम पर 8 लाख और लिए; चयन नहीं हुआ तो रकम लौटाने से इनकार का आरोप

सीकर : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपए लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले राजस्थान पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ली गई और बाद में बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 8 लाख रुपए और ले लिए गए। नौकरी नहीं लगने पर युवक ने रकम वापस मांगी तो पैसे लौटाने से इनकार करने का आरोप है। पीड़ित ने जीणमाता थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस में नौकरी के नाम पर 2.67 लाख लेने का आरोप

जीणमाता थाना पुलिस के अनुसार राजेंद्र प्रसाद महला ने सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार गोदारा के खिलाफ शिकायत दी है। रिपोर्ट में राजेंद्र ने बताया कि उसका परिचित सुरेश कुमार उसके पास आया और उसने राजस्थान पुलिस में अपनी पहचान होने की बात कही। आरोप है कि सुरेश ने पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपए मांगे।

राजेंद्र के अनुसार उसने सुरेश कुमार को 2.67 लाख रुपए दे दिए। कुछ समय बाद सुरेश ने कथित तौर पर बताया कि जिस व्यक्ति से उसकी पहचान थी, वह सेवानिवृत्त हो गया है, इसलिए अब नौकरी लगवाना संभव नहीं है। इसके बाद सुरेश ने 2 लाख रुपए वापस कर दिए, जबकि 67 हजार रुपए बाद में लौटाने की बात कही।

बिजली विभाग में नौकरी का भरोसा देकर 8 लाख लेने का आरोप

पीड़ित के अनुसार करीब छह महीने बाद जब उसने बाकी रकम लौटाने के लिए कहा तो सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भांजा बिजली विभाग में अधिकारी है और वह पहले भी कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। इसके बाद राजेंद्र का बिजली विभाग की नौकरी के लिए आवेदन करवाया गया। राजेंद्र ने परीक्षा भी दी।

आरोप है कि इसके बाद सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार गोदारा ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे कुल 8 लाख रुपए और ले लिए। परीक्षा का परिणाम आने पर राजेंद्र का चयन नहीं हुआ। इसके बाद उसने दोनों से रकम वापस मांगी। आरोप है कि पहले दोनों टालमटोल करते रहे और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर जीणमाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आरोपों की पुष्टि के लिए लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles