[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में घर से तीन मोबाइल चोरी:दीवार फांदकर घुसा चोर, सो रहे लोगों के पास उठाकर फरार हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में घर से तीन मोबाइल चोरी:दीवार फांदकर घुसा चोर, सो रहे लोगों के पास उठाकर फरार हुआ

चिड़ावा में घर से तीन मोबाइल चोरी:दीवार फांदकर घुसा चोर, सो रहे लोगों के पास उठाकर फरार हुआ

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के राजकला कॉम्प्लेक्स के पीछे टिली मंदिर के पास रहने वाले रामोतार सेन के घर से एक चोर तीन मोबाइल चुरा ले गया। यह घटना रात को हुई। चोर रात करीब 2.35 बजे दीवार फांदकर घर में घुसा था। उसने Vivo Y400, OnePlus Nord और tacno कंपनी के तीन मोबाइल चुराए। इसके बाद वह 3.12 बजे घर से बाहर निकल गया।

अविनाश सेन ने बताया कि रात को सभी लोग सो रहे थे। दो बच्चे बाहर मोबाइल पास रखकर सो रहे थे और एक मोबाइल कमरे में था। चोर ने नींद का फायदा उठाकर मोबाइल चुराए और दीवार फांदकर वहां से भाग गया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई है और पुलिस थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles