[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 21 को:एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 21 को:एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग के निर्देश

रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 21 को:एसडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग के निर्देश

रींगस : रींगस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को 35 पार्षद मतदान करेंगे। इसके नतीजे भी 21 सितंबर को ही आएंगे। शनिवार शाम को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ब्रजेश कुमार गुप्ता ने मतगणना स्थल नगर पालिका सभागार पहुंचकर इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को खास निर्देश भी दिए।

मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग के निर्देश

निरीक्षण के दौरान निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार महेश चंद्र ओला, पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार जांगिड़, पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो और बहादुर सिंह बाजिया सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

सोमवार को होगा चेयरमैन का चुनाव

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को होंगे। इसमें भाजपा उम्मीदवार अमित शर्मा मामा और कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमावत के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए 35 पार्षद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोट डाल सकेंगे। 2 बजे के बाद किसी भी पार्षद को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। अगर सभी पार्षद 2 बजे से पहले वोट डाल देते हैं, तो मतगणना पहले करके नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। नहीं तो दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।

उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय तय है। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles