श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य समापन, फूलों की होली ने मोहा मन
श्रीकृष्ण रासलीला का भव्य समापन, फूलों की होली ने मोहा मन
मंड्रेला : शीतला चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (लाठों का मंदिर) में राधा अष्टमी के अवसर पर चल रही तीन दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला एवं भक्त चरित्र कथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन राधा जन्म, कर्मा बाई प्रसंग और कंस वध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे मंदिर के शीशमहल में पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्री राधा-कृष्ण, अष्ट सखियों और गोमाता की विशेष पूजा की गई। कंस वध और माता देवकी-पिता वासुदेव को कारागार से मुक्त कराने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कंस वध के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र:
समापन अवसर पर राधा-कृष्ण की झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाते हुए भक्ति गीतों पर आनंद लिया। गुवाहाटी प्रवासी भामाशाह सुरेंद्र लाठ के आयोजन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान मुख्य यजमान के रूप में श्री राधा-कृष्ण को माना गया और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384082


