[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवन-पूजन के साथ श्री बाल लच्छीराम रामलीला महोत्सव का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

हवन-पूजन के साथ श्री बाल लच्छीराम रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

हवन-पूजन के साथ श्री बाल लच्छीराम रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

मंड्रेला : श्री बाल लच्छीराम रामलीला समिति की ओर से रामलीला महोत्सव का शनिवार को रामलीला प्रांगण में हवन-पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान भजनलाल सिंघल एवं उनकी पत्नी विनोद देवी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी का आह्वान कर आयोजन की सफलता की कामना की गई।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 से 11:30 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इस बार आधुनिक मंच सज्जा, भव्य सेट, आकर्षक झांकियां, वेशभूषा, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल प्रभावों के जरिए रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत किया जाएगा। राम जन्म, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, लंका दहन और राम-रावण युद्ध सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा।

अध्यक्ष तेजपाल सिंघल, कोषाध्यक्ष पवन जांगिड़ और मंत्री सुनील सिंघल ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर समिति पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles