दिवेर विजय महोत्सव में नीमकाथाना की निशा का दूसरा स्थान:एसएनकेपी राजकीय कॉलेज की छात्रा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
दिवेर विजय महोत्सव में नीमकाथाना की निशा का दूसरा स्थान:एसएनकेपी राजकीय कॉलेज की छात्रा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
नीमकाथाना : नीमकाथाना एस.एन.के.पी. राजकीय कॉलेज की छात्रा निशा ने दिवेर विजय महोत्सव के तहत हुई संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस जीत से उन्होंने अपने क्षेत्र और कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर और प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय, जयपुर ने आयोजित की थी। यह कार्यक्रम 17-18 सितंबर को हुआ था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने निशा को बधाई दी। उन्होंने बताया कि एम.ए. इतिहास सेमेस्टर तृतीय की छात्रा निशा पुत्री भंवर लाल ने यह सफलता पाई है। निशा का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384436


