[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामू परिवार ने वन विभाग को रेस्क्यू पिंजरा भेंट किया:घायल वन्यजीवों को तुरंत मदद और इलाज देने में लाभ मिलेगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भामू परिवार ने वन विभाग को रेस्क्यू पिंजरा भेंट किया:घायल वन्यजीवों को तुरंत मदद और इलाज देने में लाभ मिलेगा

भामू परिवार ने वन विभाग को रेस्क्यू पिंजरा भेंट किया:घायल वन्यजीवों को तुरंत मदद और इलाज देने में लाभ मिलेगा

छापर : छापर में वन्यजीवों के संरक्षण और बेजुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए भामू परिवार ने एक अच्छा कदम उठाया है। दूंकर निवासी भामाशाह शांति देवी, जो स्वर्गीय गंगाराम जी भामू की पत्नी हैं, उन्होंने सुजानगढ़ वन विभाग (मुख्यालय छापर) को एक रेस्क्यू पिंजरा भेंट किया है। यह पिंजरा वन्यजीवों को तुरंत मदद और इलाज देने के लिए दिया गया है।

इलाके में हिरण, काले हरिण और दूसरे वन्यजीवों के घायल होने या रिहायशी इलाकों में भटक जाने पर उन्हें सुरक्षित बचाने के लिए ऐसे आधुनिक और पहियों वाले पिंजरे की जरूरत महसूस की जा रही थी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी बाबूलाल विश्नोई ने भामू परिवार के इस काम की तारीफ की और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि भामू परिवार का यह समर्पण दूसरे लोगों को भी वन्यजीव और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करेगा। इस सेवा कार्य में गोपाल भामू, कमलनाथ, डूंगरदास और प्रताप मेघवाल ने खास सहयोग दिया।

Related Articles