कलेक्टर-एसपी ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
झुंझुनूं : नगरीय निकाय चुनाव-2026 की मतगणना को लेकर जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने झुंझुनूं और चिड़ावा के मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज झुंझुनूं और मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा में मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा मतगणना कार्मिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मतगणना केंद्रों पर नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2371026


