[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद करणी राम-रामदेव की मूर्तियों का अनावरण:भोड़की गांव में दो सांसद सहित कई नेता पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शहीद करणी राम-रामदेव की मूर्तियों का अनावरण:भोड़की गांव में दो सांसद सहित कई नेता पहुंचे

शहीद करणी राम-रामदेव की मूर्तियों का अनावरण:भोड़की गांव में दो सांसद सहित कई नेता पहुंचे

नवलगढ़ : भोड़की गांव की गिलों की ढाणी में रविवार को शहीद करणी राम और रामदेव की मूर्तियों का अनावरण समारोह हुआ। शहीद रामदेव की जन्मस्थली और शहीद करणी राम की ससुराल में हुए इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकर सांसद कामरेड अमराराम ने की। झुंझुनूं सांसद विजेंद्र सिंह ओला मुख्य अतिथि थे। हरफूलसिंह दुलड़, गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली के अध्यक्ष प्रशांत भूषण और हरिराम महण विशिष्ट अतिथि रहे।

सांसद विजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि शहीद करणीराम और रामदेव के संघर्ष और बलिदान से किसानों को जमीन का मालिकाना हक मिला। उन्होंने बताया कि दोनों शहीद पढ़े-लिखे थे और आराम की जिंदगी जी सकते थे, लेकिन उन्होंने किसानों के हित में संघर्ष का रास्ता चुना।

सांसद अमराराम ने कहा कि उस समय सरकार ने किसानों की उपज का छठा हिस्सा लगान तय किया था, लेकिन जागीरदार इसे मान नहीं रहे थे। शहीद करणी राम और रामदेव ने किसानों को जागरूक कर इसके खिलाफ अभियान चलाया।

समारोह में पूर्व जिला उपप्रमुख विद्याधर सिंह गिल, राधाकृष्ण गिल, सुरेश गिल, डॉ. नरेंद्र गिल, पूर्व जिला प्रमुख मदन सिंह गिल, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सुण्डा, जयवीर गोदारा, वीनस गिल और कनिका गढ़वाल सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संचालन सतवीर झाझड़िया ने किया।

गिलों की ढाणी में शहीद करणी राम-रामदेव पार्क बनाया गया है, जिसमें दोनों शहीदों की मूर्तियां लगाई गई हैं। पार्क के विकास के लिए सांसद विजेंद्र सिंह ओला ने अपने सांसद कोटे से छह लाख रुपए मंजूर किए हैं। पूर्व उपप्रमुख विद्याधर सिंह गिल ने बताया कि चंवरा की तरह अब 13 सितंबर को गिलों की ढाणी में भी शहीद करणी राम और रामदेव की याद में मेले का आयोजन होगा।

Related Articles