[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहजूसर गांव में महिला को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में आई गंभीर चोट, खेत जाते समय हादसा; हादसे के बाद भाग गया बाइक सवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सहजूसर गांव में महिला को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में आई गंभीर चोट, खेत जाते समय हादसा; हादसे के बाद भाग गया बाइक सवार

सहजूसर गांव में महिला को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में आई गंभीर चोट, खेत जाते समय हादसा; हादसे के बाद भाग गया बाइक सवार

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के सहजूसर गांव में शनिवार सुबह एक महिला को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला अपने घर से खेत जा रही थी। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया।

घायल महिला को खेत से अपनी गाड़ी लेकर घर लौट रहे प्रेमचंद गोदारा ने देखा। उन्होंने तुरंत महिला को अपनी गाड़ी से सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।

गांव के ही व्यक्ति ने पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में मौजूद महिला के परिवार वालों ने बताया कि सहजूसर निवासी 30 साल की सुशीला शनिवार सुबह पैदल ही खेत जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशीला सड़क पर गिर गई और सड़क पर पड़े पत्थर उसके सिर में लग गए, जिससे गंभीर चोट आई।

प्रेमचंद गोदारा ने बताया कि वह सुबह खेत से घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने सुशीला को सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसके सिर का सिटी स्कैन और दूसरी जरूरी जांचें करवाई हैं। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने इस हादसे की जानकारी अस्पताल चौकी पुलिस को भी दे दी है।

Related Articles