सालासर में तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:तीनों की मौत; 80 लोगों के साथ पैदल यात्रा पर निकले थे, बालाजी पहुंचने से 1KM पहले हादसा
सालासर में तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:तीनों की मौत; 80 लोगों के साथ पैदल यात्रा पर निकले थे, बालाजी पहुंचने से 1KM पहले हादसा
चूरू : चूरू में अज्ञात वाहन ने तीन पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक सालासर बालाजी के पैदल यात्रा पर आए थे। हादसा स्टेट हाईवे 7 सीकर रोड पर लक्ष्मी होटल के पास शुक्रवार रात करीब 11ः30 बजे की है। तीनों युवक 80 लोगों के दल के सात सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर आए थे। सालासर पहुंचने से एक किमी पहले ही हादसा हो गया।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सालासर थाने के सीआई शंकल लाल भारी ने बताया- सीकर रोड पर लक्ष्मी होटल के पास अज्ञात वाहन ने तीन पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। महने वालों में राजेश भार्गव (27), नटवर भार्गव (29) और विक्रम भार्गव (24) शामिल हैं। तीनों जायल के रहने वाले हैं और 10 सितंबर को सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले थे। ये 80 लोगों का संघ था।
साथी आराम के लिए रुके, तीनों रात में ही निकल पड़े
शुक्रवार रात को संघ के लोग सालासर से 11 किमी पहले गनेड़ी में विश्राम के लिए रुक गए थे। इनमें से ये तीनों पहले सालासर पहुंचने के लिए रात को ही निकल पड़े। सालासर से एक किमी पहले ही लक्ष्मी होटल के पास तीनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। होटल के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सालासर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2368822


