राजगढ़ कॉलेज में NSS का पहला एक दिवसीय शिविर:हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर थीम पर छात्रों ने की सफाई, पौधों को दिया पानी
राजगढ़ कॉलेज में NSS का पहला एक दिवसीय शिविर:हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर थीम पर छात्रों ने की सफाई, पौधों को दिया पानी
सादुलपुर : सादुलपुर के राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से पहला एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की थीम ‘हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर’ रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता गोस्वामी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की। छात्रों ने प्लास्टिक और अन्य कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया। इसके साथ ही पेड़-पौधों में पानी डाला और खरपतवार हटाए।
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ से जुड़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और कॉलेज परिसर में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
‘स्वयं से पहले समाज’ की भावना अपनाने की अपील
सहायक आचार्य डॉ. छगनदान चारण ने स्वच्छता के महत्व पर बात करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास का वातावरण साफ रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों से समाज के लिए लगातार काम करने और ‘स्वयं से पहले समाज’ की भावना अपनाने की अपील की।
शिविर के बौद्धिक सत्र में दिवेर विजय दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में रहमत प्रथम, अजय और चेतना द्वितीय तथा प्रीति और दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं।
‘माय भारत पोर्टल’ और क्विज की जानकारी दी
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता गोस्वामी ने स्वयंसेवकों को ‘माय भारत पोर्टल’ पर आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज 2027’ की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया समझाई।
उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। विद्यार्थियों ने डिजिटल और राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के साथ क्विज का प्रचार करने का संकल्प लिया। शिविर में छात्रों की नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया। बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367585


